Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी को भेंट की बाल मिठाई

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद की बाल मिठाई के मुरीद देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी हुए। बाल मिठाई को उत्तराखंड की चाकलेट कहा जाता है। हाल में ही पीएम मोदी ने बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन से बाल मिठाई खिलाने की बात कही थी, जिसे लक्ष्य सेन के पूरा करते हुए आज उन्हें बाल मिठाई का पैकेट भेंट किया है।

गौरतलब है कि हाल में ही भारतीय बैडमिंटन टीम ने 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया टीम को हराकर थॉमस कप अपने नाम किया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने भारतीय बैडमिंटन टीम से बात की। इसी दौरान पीएम ने लक्ष्य सेन को शाबाशी देते हुए कहा कि तुम्हारी तीन पीढ़ियां बैडमिंटन खेल रही है अब तो तूम्हे बाल मिठाई खिलानी पड़ेगी।

रविवार को पीएम मोदी अपने आवास पर थॉमस कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम से मिले। जहां उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात की। इस दौरान लक्ष्य सेन पीएम के पास पहुंचे और मिठाई का पैकेट देते हुए कहा कि मैं आपके लिए बाल मिठाई लेकर आया हूं। इस पर पीएम मोदी हंसने लगे और फिर दोनों के बीच में प्रतियोगिता को लेकर बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि 24 मई का देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या भी लक्ष्य सेन को सम्मानित करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts