Connect with us

Uncategorized

जाने माने अभिनेता निर्देशक सतीश कौशिक ने दुनिया को कहा अलविदा,जानिये क्या वजह है मौत की जो कराया जाएगा पोस्टमार्टम

जाने-माने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे।
जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक दोस्तों संग होली मनाने के लिए दिल्ली आए हुए थे। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें आनन-फानन गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया।
फिल्म जगत में ‘कैलेंडर’ के नाम से मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक का बीती रात (रात करीब 2.30 बजे) गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक के शव का आज दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। हालांकि फोर्टिस के डॉक्टरों को इसमें संशय है और यही वजह है कि उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts