Connect with us

Uncategorized

जानिए कैसे फर्क पड़ेगा दुनियाभर के मुसलमानों पर सऊदी अरब के इस फैसले का ?

धार्मिक यात्रा के लिए सऊदी अरब जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी सरकार ने ऐलान कर दिया है कि अब लोग किसी भी वीजा पर सऊदी जाकर उमरा कर सकते हैं। सऊदी सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि चाहे कोई टूरिस्ट वीजा से आया हो या बिजनेस वीजा से अब सभी तरह के वीजा पर उमरा करने की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले उमराह के लिए स्पेशल वीजा लेना पड़ता था जिसका समय एक महीने का होता था। सऊदी अरब के इस फैसले का उद्देश्य ‘सऊदी मिशन 2030’ को आगे बढ़ाते हुए हर साल 3 करोड़ लोगों को उमरा कराना है। हालांकि, अगर किसी को उमरा करना है तो उसे पहले Eatmarna ऐप के जरिए अपॉइंटमेंट बुक करानी होगी। सऊदी 2030 विजन सरकार का एक डेवलेपमेंट प्लान है जिसे देश की तेल निर्भर अर्थव्यवस्था में विविधता लाने के लिए बनाया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts