Connect with us

Uncategorized

चाकू से काट डाला बीवी और दो मासूम बच्चों का गला, ट्रिपल मर्डर से दहली राजधानी

दोस्तों को मैसेज करके बताया घटना के बारे में
नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त सुनीता (34), उनके पांच साल का बेटे आर्यन और चार माह के बेटे अमय के रूप में हुई है, जबकि घायल कारोबारी की पहचान राजेश के रूप में हुई है। राजेश परिवार के साथ विपिन गार्डन के सी ब्लॉक में रहते हैं। इनके साथ ही बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। राजेश सोम बाजार रोड पर एक परचून की दुकान चलाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश ने अपने स्कूल के दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर रविवार तड़के अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने का मैसेज पोस्ट किया। इसे देखकर उसके एक दोस्त ने उनके भाई राजीव को जानकारी दी।

वह सुबह करीब छह बजे अपने छोटे भाई के घर पर पहुंचे। राजेश का कमरा बंद था, बगल वाले कमरे में उनके बुजुर्ग माता-पिता थे। काफी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो राजीव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में गई। बिस्तर पर सुनीता और उसके दोनों बच्चे लहूलुहान हालत में पड़े थे। चाकू से तीनों के गले को रेता गया था। नीचे फर्श पर राजेश अचेत पड़े थे, जिनके हाथ की नसें कटी हुई थी। पुलिस सभी को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां सुनीता और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। राजेश का इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेश ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर आर्थिक तंगी के कारण पत्नी व बच्चों की हत्या करने एवं खुदकुशी करने की बात कही थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts