Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी से लापता किशोरी हिमाचल में मिली, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड में लड़कियों के लापता होने के मामले बीते कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं। हांलांकि लापता होने के पीछे अलग-अलग कहानियां सामने आती हैं, जिनमें से कुछ को बरामद कर लिया जाता और कुछ बस गुमनाम बनकर रह जाती है। ताजा मामला उत्तरकाशी जनपद से है जहा मनेरी के एक गांव कि लड़की अचानक कहीं लापता हो गई। शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने किशोरी को हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब से बरामद किया और देहरादून निवासी आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जनपद के मनेरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 18 मई को अपनी बेटी के लापता होने की तहरीर दी थी। जांच में जुटी पुलिस में यह बात सामने आई कि किशोरी को देहरादून के विकासनगर के रहने वाले युवक गणेश शाही उर्फ आकाश बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। दोनों की लोकेशन हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने किशोरी को वहां से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आरोपी की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts