Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

कातिल पति धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर खेत में गया छिप  

खबर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के गांव बुक्कनपुर में गुरुवार को पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने देर रात आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद आरोपी गन्ने के खेतों में जाकर छिप गया था। अंधेरा होने पर आरोपी जैसे ही खेतों से बाहर निकला पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पथरी एसएसआई लोकपाल परमार ने मुताबिक महिला आशमा 45 वर्ष का अपने पति मुस्तकीम पुत्र शौकत के साथ विवाद चल रहा था। विवाद होने पर मुस्तकीम ने गुरुवार तड़के अपनी पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घर पर मौजूद उसके बच्चों ने घबराकर शोर किया तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। देखा तो महिला का शव चारपाई पर पड़ा था और उसकी गर्दन कटी हुई थी।

पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि महिला गांव भुखारेडी, उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाद के चलते बुधवार रात को उसकी पत्नी ने उसे जब खाना नहीं दिया तो वह गुस्से में था। तड़के उसने गंडासे से मारकर उसकी हत्या कर दी। घर में हत्या के दौरान उसके पांचों बच्चे सोए हुए थे। बच्चों को हादसे की भनक तक नहीं लगने दी।

गांव में यह हत्या चर्चा का विषय बनी हुई है। इस हत्याकांड से हर कोई हैरान है आखिर ऐसा कौन सा विवाद हुआ जो पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जबकि दोनों की गृहस्थी ठीक ठाक चल रही थी। आरोपी मुस्तकीम के भतीजे मीरहसन ने बताया कि तीन दिन पूर्व ही अपने ससुराल व भाई बहनों के यहां से पत्नी और बच्चे घूम कर घर लौटे थे। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों पति पत्नी हमेशा ठीक से रहते थे। तीन दिन पूर्व ही घूमकर कर घर लौटे थे। दोनों के पांच बच्चे है जिनमे तीन लड़के व दो लड़कियां है।

आरोपी मुस्तकीम के पास लगभग दस बीघा भूमि है। जिसमे वह खेती बाड़ी करता है। दोनों में अनबन चल रही थी। आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर सप्ताह भर पहले ससुराल गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वापसी में उसकी पत्नी उसके साथ नहीं आई और दूसरे दिन मामा के साथ घर लौटी। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार गंडासे को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts