Connect with us

Uncategorized

खुशखबरी: श्री गणनाथ मंदिर में 30 जुलाई से 3 अगस्त तक शतचंडी यज्ञ का भव्य आयोजन

ताकुला, अल्मोड़ा। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सतराली गणनाथ मंदिर में 30 जुलाई से श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 03 अगस्त को यज्ञ की पूर्णाहुति हवन और भण्डारा होगा।
बता दें कि पिछले वर्षों में कोरोना काल की वजह से शतचंडी महायज्ञ का आयोजन नहीं हो पाया था। 2 साल के बाद अब शतचंडी महायज्ञ के आयोजन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। लोहना, कांडे, थापला, पनेरगाँव, ताकुला, खाड़ी, कोतवालगांव सात गांव के लोग मिलकर इस सामूहिक यज्ञ का आयोजन करते हैं। 5 दिनों तक यहां अब भक्ति की धारा बहेगी जिसका भक्तों को बेसब्री से इंतजार है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts