Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

केदारनाथ:हेली सेवा बुकिंग का किराया बढ़ा? जानिए कैसे कर सकेंगे ऑनलाइन टिकट बुक

खबर शेयर करें -

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू होने जा रही है।  उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (उकाडा) ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।  केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को खुल रहे हैं। इसके लिए हेलीसेवा की बुकिंग एक माह पूर्व चार अप्रैल से शुरू हो रही है।

धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों से शटल सेवा उपलब्ध होगी। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की प्रबंध निदेशक स्वाति भदौरिया ने बताया कि हेली सेवा के 70 फीसदी टिकटों की बुकिंग https://heliservices.uk.gov.in/ वेबसाइट के जरिए स्वीकार की जाएगी। सेवा के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2746817 व 2431793 जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया, इस बार किराया नहीं बढ़ाया गया है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts