Connect with us

Uncategorized

मुझे क्रीम ला दो, पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हो गयी रफूचक्कर

यह मामला कुरुक्षेत्र के पेहवा गांव का है, जहां एक युवक अपनी 26 साल की पत्नी को मायके से लेकर वापस लौट रहा था। साथ में एक चार साल का बच्चा भी था। बस स्टैंड जब बस पर रुकी तो पत्नी बोली-जाओ मेरे लिए मुंह पर लगाने वाली क्रीम ला दो, युवक पास की ही दुकान पर क्रीम लेने के लिए चला गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी गायब हो गई, यानि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई।
पत्नी के गायब होने के बाद बेबस पति पेहवा पुलिस थाने पहुंचा और उसको तलाश करने की शिकायत दर्ज कराई। युवक ने कहा-उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ अफेयर चल रहा है। वह मुझे धोखा देकर उसके साथ फरार हो गई है। साथ में मेरा चार साल का बच्चा भी ले गए। सर प्लीज मेरी पत्नी नहीं तो कम से कम मेरा बच्चा तो तलाश कर ले आइए। युवक ने बताया कि उसकी शादी करनाल के गांव सीतामाई में रहने वाली युवती के साथ साल 2014 में हुई थी। दोनों का एक चार साल का बेटा भी है। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन इसी बीच गांव के ही एक युवक से पत्नी का अफेयर हो गया। दोनों मेरे जाने के बाद मिलते और बातें किया करते। मैंने कई बार अपनी पत्नी को समझाया भी, लेकिन पत्नी ने मुझे उल्टा डराया-धमकाया और झूठे आरोप लगाकर फंसाने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं इन सब काम में उसके मायके वालों ने भी साथ दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts