Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्‍तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की पत्रकार वार्ता आज, पार्टी में बने असंतोष पर भी कर सकते हैं बात

खबर शेयर करें -

देहरादून : उत्‍तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बुधवार को देहरादून में पत्रकार वार्ता करेंगे। माहरा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली पत्रकार वार्ता है। ऐसी संभावना है कि कांग्रेस में बने असंतोष पर भी वह बात कर सकते हैं।

माहरा ने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया

प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष करन माहरा ने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है। वह 17 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे।

करन माहरा ने कांग्रेस की ओर से की गई नई नियुक्तियों को लेकर विधायकों की नाराजगी को खारिज किया है। उन्‍होंने कहा है कि कई विधायकों उनके संपर्क में हैं। कांग्रेस ने उन्हें टिकट देकर विधायक बनने का मौका दिया है। वह पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

पार्टी में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा

माहरा ने कहा कि पार्टी को चुनाव में हार मिली है, लिहाजा वह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और उनके मनोबल को बढ़ाने को प्राथमिकता देंगे। जल्द ही कार्यभार ग्रहण लेने के बाद पार्टी में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा।

हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं माहरा

कांग्रेस ने लगभग एक महीने के इंतजार के बाद करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वह अल्मोड़ा जिले की रानीखेत सीट से दो बार विधायक रहे हैं। इस चुनाव में वह पराजित हो गए थे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी माना जाता रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts