Connect with us

Uncategorized

काबुल गुरुद्वारा हमला: अफगानिस्तान से आज भारत लायी जाएंगी सविंदर सिंह की अस्थियां

चंडीगढ़: गत 18 जून को काबुल के गुरुद्वारा करते परवान पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें एक अफगान सिख सविंदर सिंह की जान चली गई थी. सविंदर सिंह का अंतिम संस्कार काबुल में ही किया गया था. आज सविंदर सिंह की अस्थियों को भारत लाया जाएगा. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, इंडियन वर्ल्ड फोरम और भारत सरकार के प्रयासों के चलते गुरुवार को अफगानिस्तान से 11 अफगान सिख भारत आए.

यह सभी अफगान सिख विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे. गुरुद्वारे पर हुए हमले में जख्मी हुए रकबीर सिंह भारत लौटने वाले अफगान सिखों में शामिल हैं. गुरुद्वारे पर हमले के बाद भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा अफगान सिखों और हिंदुओं को भारतीय वीजा जारी किया था. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी), श्री अमृतसर ने इंडियन वर्ल्ड फोरम और भारत सरकार के समन्वय से संकटग्रस्त इस्लामी राष्ट्र से अफगान हिंदुओं और सिखों को भारत लाने की सुविधा प्रदान की है.

SGPC हवाई किराए के रूप में मानवीय सहायता प्रदान कर रही है और भारत में पुनर्वास चाहने वालों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी. काबुल में गुरुद्वारे पर हमले के बावजूद भारत ने अपने दूतावास को दोबारा खोलने का फैसला लिया और एक टेक्निकल टीम काबुल के लिए रवाना की गई. कुछ दिन पहले भारतीय अधिकारियों ने अफगानिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से मुलाकात भी की. हालांकि अब सवाल यह है कि भारत ने जहां 111 सिख समुदाय के अफगान नागरिकों को वीजा जारी किए थे, वह सभी अफगान सिख और हिन्दू भारत कब तक आ पाएंगे?

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts