Connect with us

अपराध

“नन्हीं बेटी को जन्म देकर हमेशा के लिए चली गई ज्योति पांडे, जिला अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप”

“नन्हीं बेटी को जन्म देकर हमेशा के लिए चली गई ज्योति पांडे, जिला अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप”

 

 

रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई 28 वर्षीय ज्योति पांडे की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

 

मृतका के पति सौरभ मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, इसके बावजूद नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें भर्ती कर लिया। देर रात करीब डेढ़ बजे ज्योति ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिवार के अनुसार प्रसव के कुछ समय बाद ही ज्योति की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।

 

 

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन और जरूरी उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं थी। उनका कहना है कि हालत गंभीर होने पर उन्होंने ज्योति को किसी बड़े अस्पताल रेफर करने की मांग की, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का यह भी आरोप है कि ज्योति की मौत रात में ही हो चुकी थी, लेकिन इसकी सूचना सुबह दी गई।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी आक्रोश फैल गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। पति सौरभ मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से भी पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts