Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

पैर फिसलने से गंगा में बह गए हरियाणा कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, तलाश को आई एसडीआरएफ की 22 सदस्यीय

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। उत्तराखंड के देवप्रयाग संगम पर पैर फिसलने से हरियाणा के कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक गंगा में बह गए। रेस्क्यू टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। हरियाणा के कृषि विभाग में सेवारत और चंडीगढ़ निवासी संयुक्त निदेशक जगराज डांडी (54) अपनी पत्नी नीता व बेटी के साथ बीते बुधवार को ऋषिकेश घूमने आए थे।

यहां से बृहस्पतिवार को जगराज परिवार के साथ देवप्रयाग पहुंचे। अलकनंदा व भागीरथी के संगम तट पर स्नान करते हुए एक पत्थर पर डांडी ने जैसे ही पैर रखा, तो उनका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। यह मंजर देख पत्नी व बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। पति को आंखों के सामने बहता देख नीता का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी घटना के बाद से ही सहमी हुई है।

संगम पर स्नान करने वाले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस, जल पुलिस श्रीनगर, एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कीं, लेकिन देरशाम तक जगराज का कोई पता नहीं चल पाया। देवप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि देहरादून से एनडीआरएफ की एक 22 सदस्यीय टीम रवाना हो चुकी है, जो शुक्रवार सुबह तड़के से सर्च अभियान चलाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts