Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : चित्रशिला धाम की विवादित चौपाटी पर चली जेसीबी, मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: ‘आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’

खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला धाम में धार्मिक आस्था से जुड़े विवाद पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित चौपाटी को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र को सील कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया।

 

 

स्थानीय लोगों का आरोप था कि चित्रशिला धाम के समीप कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण में भूमि पर कब्जा कर चौपाटी संचालित की जा रही थी। लोगों का कहना था कि जिस मार्ग से अंतिम यात्रा और पार्थिव शरीर गुजरते हैं, उसी स्थान पर चाउमीन, मोमोज और अन्य खाद्य स्टॉल लगाए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही थीं। इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से स्थानीय लोगों में नाराजगी थी और कई बार विरोध भी दर्ज कराया गया।

 

 

 

 

मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचने के बाद उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि “आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और विवादित चौपाटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त कर क्षेत्र को सील कर दिया।

 

 

 

प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और पवित्रता बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उधर, स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे धार्मिक आस्था की जीत बताया है। पूरे क्षेत्र में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts