Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

जलील अहमद अध्यक्ष, राम प्रकाश मंत्री बने

खबर शेयर करें -

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन हल्द्वानी शाखा का चुनाव संपन्न
आज दिनांक 8 मार्च 2022 को कर्मचारी यूनियन कार्यालय हल्द्वानी बस स्टेशन में हल्द्वानी शाखा का चुनाव संपन्न हुआ
हाजी जलील अहमद को शाखा अध्यक्ष
राम प्रकाश यादव को शाखा मंत्री चुना गया
हल्द्वानी शाखा का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ
सभी कर्मचारियों ने विभाग हित की शपथ
नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष मंत्री द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों को अस्वस्थ करते हुए संकल्प लिया गया की यूनियन वर्ष 2022 में निम्न संकल्पों को पूर्ण करने हेतु कार्य करेगी जिससे कर्मचारियों का हित हो सके
1, मुख्यालय के सर्कुलर संख्या 164 मैं किए जा रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न वेतन रिकवरी ग्रेट डाउन करने की कार्रवाई पर अंकुश लगाया जाएगा

2, वाहनों के ब्रेकडाउन/ वाहनों की उपलब्धता ना होने की दशा में ड्यूटी पर उपस्थित संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों को निश्चित मानदेय दिलाया जाएगा

3 विशेष श्रेणी संविदा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के मद में निगम द्वारा एक सम्मान फंड विकसित कराया जाएगा

4, सभी विशेष श्रेणी संविदा कर्मचारियों को वर्ष में 15 दिन का अर्जित अवकाश दिलाया जाएगा

5, सभी विशेष श्रेणी संविदा कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने हेतु प्रयास करा जाएगा

6, हल्द्वानी बस स्टेशन पर प्राइवेट वाहनों के प्रतिबंध हेतु पीआरडी जवानों की तैनाती हेतु प्रबंधक से वार्ता की जाएगी

7, हल्द्वानी बस स्टेशन वाहनों की पार्किंग हेतु फील्ड का समतलीकरण तत्काल करवाया जाएगा

8′ हल्द्वानी कार्यशाला में कल पुर्जों की कमी को पूर्ण करने हेतु प्रबंधक से वार्ता की जाएगी

9, हल्द्वानी बस स्टेशन में चालक परिचालकों के विश्राम हेतु विश्राम
कक्ष बनाए जाने हेतु प्रयास करा जाएगा
इस मौके पर निम्न पदाधिकारियों को शाखा का पदाधिकारी चुना गया
शाखा अध्यक्ष हाजी जलील अहमद,
उपाध्यक्ष प्रथम, विश्वास सिंह
उपाध्यक्ष द्वितीय, भीम सिंह
शाखा मंत्री राम प्रकाश यादव
संयुक्त मंत्री प्रथम, इकबाल अहमद
संयुक्त मंत्री द्वितीय मिथिलेश यादव
संगठन मंत्री राकेश कुमार राठोर
कोषाध्यक्ष जावेद हसन
कार्यकारिणी सदस्य
1 मोहम्मद इमरान
2 विवेक कुमार
3 हरीश पंत
4 वेद प्रकाश
5 आफताब हुसैन
6 जीत राज
7 राम नरेश यादव
क्षेत्रीय प्रतिनिधि
1 ओम प्रकाश
2 बृजेश सिंह
3 आफताब अंसारी
प्रांतीय प्रतिनिधि
1 लइक अहमद
2 अनिल कुमार 2
3 सुनील जोशी
मीडिया प्रभारी अख्तर चौधरी
सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र राठी

सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै महामंत्री अशोक चौधरी प्रांतीय संयुक्त मंत्री एल डी पालीवाल ने शुभकामनाएं दी
निगम हित व कर्मचारी हित में कार्य करने का संकल्प लेने पर
आभार व्यक्त किया

इसी के साथ साथ बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कर्मचारी यूनियन हल्द्वानी शाखा में जल्द ही अन्य संगठनों को छोड़कर 80 लोग कर्मचारी यूनियन की सदस्यता लेंगे
जिसमें रोडवेज की एक यूनियन के मंडल अध्यक्ष मंत्री सहित सभी पदाधिकारी भी कर्मचारी यूनियन की सदस्यता लेंगे मंडल के चुनाव से पूर्व सभी को सदस्यता दिलाई जाएगी
इस मौके पर यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डी एल शाह जी संरक्षक राम अवध यादव संरक्षक जमील खान चुनाव अधिकारी सुरेंद्र यादव, विजय पाल सिंह, मनोज भट्ट ,अनिल कुमार, नवीन लोहनी,
प्रांतीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह
मंडलीय अध्यक्ष गुरमेल सिंह
मंडलीय मंत्री हरीश जोशी
आदि लोग मौजूद थे,

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized