Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

जिला सहकारी बैंक भर्ती में घोटाला, देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भर्ती गड़बड़ी की शिकायत पर जांच कमेटी गठ‍ित

खबर शेयर करें -

देहरादून। जिला सहकारी बैंक देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए इसकी जांच के कमेटी गठित कर दी गई है। सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार जांच कमेटी में उप निबंधक सहकारी समितियां नीरज बेलवाल को अध्यक्ष और उपनिबंधक सहकारी समितियां मान सिंह सैनी को सदस्य बनाया गया है।

कमेटी को 15 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि अल्मोड़ा जिले में भी गड़बड़ी की शिकायत थी, लेकिन वहां का मामला पहले ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऊधमसिंहनगर जिले में भर्ती हुई, लेकिन इसमें गड़बड़ी की शिकायत शासन को नहीं मिली है। बता दें कि सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पर हाल में रोक लगा दी गई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts