Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

प्रेमी के घर में घुसकर स्वजन को धुना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शादी के कुछ समय बाद मायके आई विवाहिता ने पति के साथ जाने से मना कर दिया। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। प्रेमी ने उसे रखने से मना किया तो परिवारजनों ने घर में घुसकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कुत्यालपुरा नवाबी रोड निवासी शुभम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई विक्की का प्रेम प्रसंग क्षेत्र की शालिनी से चल रहा था। युवती की शादी उसके स्वजन ने संम्बल में कर दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। शादी के बाद शालिनी मायके आई और प्रेमी से बात करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथ रहने की जिद करने लगी। कुछ समय पहले युवती के स्वजन ने प्रेमी के स्वजन को अपने घर बुलाया और उसे लेकर जाने की बात कही।

मना करने पर अजय, आशु, सतपाल, प्रेम सिंह, संजीत, शशिकांत, बीना देवी, बबली व सुनील चौधरी आदि ने मारपीट कर दी। देर शाम घर में घुसकर भी स्वजन को पीटा गया। मारपीट में उसके पिता को गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपितों पर बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts