Connect with us

Uncategorized

##कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित जेसी बोस तकनीकी परिसर के व्हाट्सअप ग्रुप में डाले अश्लील मैसेज, रिपोर्ट दर्ज###

भीमताल।भीमताल में स्थापित कुमाऊं विश्वविद्यालय (नैनीताल) के जेसी बोस तकनीकी परिसर में छात्र—छात्राओं व स्टाफ के लिए बनाए गए व्हाट्सअप ग्रुप में आधी रात को एक दो छात्रों के नाम से जुड़ा अज्ञात शख्स आपत्तिजनक मैसेज डाल गया।
विभाग के सहायक प्राध्यापक डा. आशीष बिष्ट नेइस मामले में भीमताल पुलिस थाने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।

डा. बिष्ट के अनुसार विभाग के छात्र छात्राओं और अध्यापकों की सुविधा के लिए व्हाट्अप पर Rural Magement Strategic Management Group बनाया गया है। 12 जुलाई की रात 1.45 बजे दो छात्रों के नाम जोड़ने के बाद एक नंबर से अज्ञात व्यक्ति ने एक आपत्तिजनक संदेश भेजा। इसके बाद Strategic Management व्हाट्स ग्रुप में प्रात: तीन बजे के बाद कक्षा में पढ़ने वाले छात्राओं के फोटों को मार्फ करके उन्हें आपत्तिजनक बनाया गया और ग्रुप में पोस्ट कर दिया गया।

इन दोनो ग्रुपो में छात्र – छात्राओ के साथ विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ भी मौजूद है । अज्ञात व्यक्ति के इस कृत्य से सभी छात्र—छात्राओं कोमानसिक आघात पहुंचा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts