Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू: मजहब की राजनीति से देश तोड़ने की साजिश: यशपाल आर्य

हल्द्वानी में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में स्वराज आश्रम से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था,उसी प्रकार आज एक बार फिर देश को जरूरत है भारत जोड़ने की क्योंकि धर्म और मजहब की राजनीति देश को तोड़ने का काम कर रही है।इसलिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुरू: मजहब की राजनीति से देश तोड़ने की साजिश: यशपाल आर्य
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश को तोड़ने वाली साजिशों को नाकाम करना होगा, लिहाजा कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही। यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, उमेश कब्डवाल समेत सैकड़ों कांग्रेस जन शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts