Connect with us

Uncategorized

देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत जोड़ो अभियान: यशपाल आर्य

नैनीताल। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में देश की एकता अखंडता को बनाए रखने की जरूरत है। कुछ ताकतें जाति और धर्म के नाम पर देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है, ताकि देश तोड़ने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सकें।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने बुधवार को नैनीताल में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। राम सेवक सभा में हुई सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि वर्तमान में देश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। भारत की एकता व अखंडता को खंडित करने की कोेशिश की जा रही है। विभिन्न माध्यमों से धर्म व मजहब को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। देश की जनता को कांग्रेस के साथ मिलकर सर्वधर्म सम्भाव, कौमी एकता, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने की जरूरत है। देश की जनता जानती है कांग्रेस का इतिहास भारत की स्वतंत्रता का इतिहास है, जिसे बदलने की भी कोशिश की जा रही है। उपस्थित लोगों का आह्वान किया कि वह धर्म मजहब की दीवारों को तोड़कर लोकतंत्र को मजबूत करें। संवैधानिक ताकतों के दुरूपयोग, दमनकारी नीतियों का विरोध करें। ऐसे लोगों को न केवल बेनकाब करना है वरन बाहर का रास्ता दिखाना है।

देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत जोड़ो अभियान: यशपाल आर्य
उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि आजादी को 75 वर्ष होने जा रहे हैं। लंबे संघर्ष व स्वतंत्रता सेनानियों की आहूति के बाद देश को आजादी मिली थी तथा लोकतंत्र की स्थापना हुई थी। लेकिन आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व विधायक संजीव आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, रणजीत रावत, डा. महेंद्र सिंह पाल, अनुपम कबडवाल, राजेंद्र खनवाल, मुकेश जोशी, विमल चौधरी, वरूण भाकुनी आदि रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts