Connect with us

Uncategorized

भारत विभाजन की विभीषिका: भाजपा ने पोस्टर व तिरंगा के साथ निकाला मौन जुलूस

हल्द्वानी। भारत विभाजन की विभीषिका के सम्बंधित दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन हिन्दू धर्मशाला, रामपुर रोड हल्द्वानी में किया गया था। उसके समापन कर आज 14 अगस्त स्मृति दिवस पर मौन रैली भाजपा हल्द्वानी नगर द्वारा निकाली गई।
भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गयी रैली में विभीषिका से संबंधित फोटो व पोस्टर साथ में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा यह मौन जुलूस निकाला गया। अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने बताया कि मौन जुलूस का उद्देश्य था कि आज की पीढ़ी भी उस समय के लोगों द्वारा झेली गई त्रासदी को याद रखे। साथ ही उस समय के नेताओं द्वारा व्यक्तिगत हित को लेकर की गई राजनीति के चलते इस देश के दो टुकड़े हुए थे और आगे ऐसा ना हो।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, तरूण बंसल, अनिल कपूर डब्बू, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोरा, चन्दन बिष्ट, शंकर कोरंगा, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष राहुल झींगरन, मनीष पाल, दिनेश सिंह, नगर मंत्री सुधीर अग्रवाल‌, राजेंद्र सुयाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, असगर अली, नगर कोषाध्यक्ष अमोल मेहरोत्रा, भुवन जोशी, संजय दुम्का, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा जोशी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब अली, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता जोशी, नगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा योगेश राजौर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा संजीव कुंवर, जिला महामंत्री रवीन्द्र बाली, मदन फर्त्याल, विजय मनराल, हरीश आर्या, कमलेश जोशी, धीरेन्द्र रावत, रेनू टण्डन, राशि जैन, भूमिका गोयल, शक्तिकेंद्र संयोजक अतुल जायसवाल, अनूप टण्डन, वीरेंद्र जायसवाल, सुरेश बिष्ट, रोहित ठाकुर, विष्णु सक्सेना, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष चित्रा सुयाल, मनोज अग्रवाल, त्रिलोक बिष्ट, शेर सिंह बोरा, नीरज पन्त, अमन अल्वी, अमिता अग्रवाल, हितेश पांडे, भोला भगत, अजय गुप्ता, दीपांशु शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts