Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Uttarakhand Election 2022 : सीएम धामी नाराज शेर सिंह की नाराजगी दूर करने बागेश्वर आएंगे, भाजपा की बगावत थामने की कवायद तेज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया अभी भी नाराज हैं। उन्हें मनाने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपकोट आ रहे हैं। वह लगभग 12 बजे यहां पहुंचेंगे और कई कांग्रेसी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

भाजपा ने सीटिंग विधायक बलवंत सिंह भौर्याल को टिकट देने के बजाए युवा चेहरा सुरेश गढ़िया को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया भी टिकट की लाइन पर थे। उन्हें टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थक नाराज हैं। जिस पर कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों पार्टी से इस्तीफा दिया है। जबकि विधायक भौर्याल ने स्पष्ट कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में शामिल हो गए हैं। वहीं नाराज शेर सिंह गढ़िया ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया। भाजपा में उस वक्त की स्थिति को देखकर कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं को खुशी होने लगी तो भाजपा की चिंता बढ़ गई।

शेर सिंह गढ़िया के स्वाभिमानी व्यवहार को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व भी गंभीर हो गया। भाजपा ने चुनाव प्रभारी लाकेट चटर्जी को शेर सिंह गढ़िया को मनाने की जिम्मेदारी सौंप दी। जिस पर चटर्जी का 25 जनवरी को कपकोट का कार्यक्रम निर्धारित हो गया परंतु मौसम ने साथ नहीं दिया। वह यहां नहीं आ सकी। इधर, कुछ दिन बाद सब कुछ सामान्य होता दिखने लगा। नाराज शेर सिंह गढ़िया ने भी दो बार प्रेस कांफ्रेंस बुला कर अंतिम समय में स्थगित कर दी। इधर, पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेर सिंह गढ़िया की नाराजगी अब दूर हो चुकी है। वे पार्टी प्रत्याशी के विजयी होने के लिए कार्य करने की सहमति जता चुके हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि शेर सिंह गढ़िया हमारे वरिष्ठ नेता रहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्ष व विधायक का पद संभाल चुके हैं। अगर मौसम साफ रहा व अनुमति मिली तो मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शुक्रवार को कपकोट आएंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized