Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत और 10 घायल; मरने वाले सभी महाराष्‍ट्र के

खबर शेयर करें -

 उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओजरी और स्याना चट्टी के बीच महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चालक सहित तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मृतकों में एक महिला भी शामिल

मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है।

वाहन बड़कोट के लिए हुआ था रवाना

गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा।

बस को साइड देने के दौरान हुआ हादसा

यहां बस को साइड देने के लिए चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

10 यात्रियों को गहरी खाई से निकाला

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। चार बच्चों सहित दस घायल यात्रियों को टीम ने गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जिस स्थान पर दुघर्टना हुई है, वहां सड़क संकरी होने के साथ सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं।

घायलों की स्थिति खतरे से है बाहर

उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि यमुनोत्री दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत हुई है। इसमें चालक भी शामिल है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

मृतकों के नाम

  1. पूरण नाथ (40) पुत्र भोपाल नाथ निवासी शिव दर्शन सीएचसी लि. पीएमजीपी कालोनी महाकाली केल्स रोड अंधेरी ईस्ट मुंबई
  2. जयश्री अनिल कोसरे (26) पुत्री अनिल कोसरे निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र
  3. अशोक महादेव राव (40) पुत्र महादेव राव भैंडे निवासी नागपुर, जिला नागपुर महाराष्ट्र

घायलों के नाम

  1. प्रेरणा (8) निवासी महाराष्ट्र।
  2. अंजू अशोक (4) पुत्री अशोक महादेव राव निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
  3. बोदी (10) पुत्री प्रशांत निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्‍ट्र।
  4. प्रमोद तुलसी राम पुत्र तुलसी राम (52) निवासी महाराष्ट्र।
  5. बालकृष्ण जीटू (41) निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र।
  6. लक्ष्मी बालकृष्ण कोसरे (46) निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र।
  7. दिनेश (35) पुत्र किशन निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र ।
  8. मोनिक (24) पत्नी बालकृष्ण निवासी तुनसार जिला भंडारा महाराष्ट्र।
  9. कृषिता (15) पुत्री अशोक निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र ।
  10. रचना (38) पत्नी अशो शैंडे निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts