Connect with us

Uncategorized

उत्‍तराखंड में फिर सामने आए चोटी कटने के मामले, दो दिन में छह युवतियां बनी शिकार, दहशत का माहौल

कोटद्वार : Braid Cutting Cases : उत्‍तराखंड में फिर चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। पिछले दो दिन में छह युवतियां इसकी शिकार बनी हैं। कोटद्वारा में छह मामले सामने आने के बाद से दहशत का माहौल है।

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक बार फिर चोटी कटने के मामले प्रकाश में आने लगे हैं। पिछले दो दिनों में मोहल्ला लकड़ीपड़ाव में छह युवतियों की चोटी काटी गई है। इससे क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है। मामले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

दुकान से बाहर निकली तो चोटी कटी हुई थी

कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला लकड़ीपड़ाव निवासी शहाना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने टेलरिंग शाप में गई हुई थी। जब वह दुकान से बाहर निकली तो उसकी चोटी कटी हुई थी। बताया कि जिस वक्त वह दुकान में मौजूद थी, वहां एक युवक आया, जिसने पेंट, कमीज की सिलाई पूछी।

मोहल्ले में छह युवतियों की चोटी काटी गई

शहाना को अंदेशा है कि इसी युवक ने उनकी चोटी काटी होगी। शहाना ने बताया कि पिछले दो दिनों में लकड़ीपड़ाव मोहल्ले में पांच अन्य युवतियों की भी चोटी काटी गई है। शहाना ने बाजार चौकी पुलिस में पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

सभी स्थानों पर एक युवक नजर आया

बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने जिन-जिन स्थानों पर घटनाएं हुई, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सभी स्थानों पर एक युवक नजर आया है। बताया कि युवक की तलाश तेज कर दी गई है।

बाइक चोरी में दो छात्र गिरफ्तार

मसूरी-देहरादून हाईवे पर भट्ठा गांव से 12 जुलाई को चोरी बाइक को पुलिस ने देहरादून क्षेत्र से बरामद किया। चोरी के आरोप में ग्राफिक एरा विवि में पढ़ाई कर दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बालोर्गंज निवासी विपुल नेगी ने तहरीर दी थी। जिस पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। चोरी में मोहित कुमार निवासी मानेसर, गुरुग्राम तथा चैतन्य निवासी नजफगढ़, दिल्ली को क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts