Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड की युवती से मुरादाबाद में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पैसे भी ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की युवती से मुरादाबाद में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पैसे भी ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद। उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र निवासी महिला ने बीते दिनों पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति से दहेज प्रताड़ना का मुकदमा चल रहा है। पीड़िता के अनुसार पांच मार्च को मुकदमे की तारीख करने के बाद शाम करीब पांच बजे वह अपनी चार साल की बेटी के साथ घर लौट रही थी। बस में उसे डिलारी थाना क्षेत्र के गांव काकरखेड़ा निवासी मोहम्मद राशिद मिला। आरोपी राशिद ने पीड़िता को अपनी बातों में फंसा लिया और उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आठ मार्च को वह फिर से तारीख पर आई तो राशिद ने उसकी मुलाकात अपने पिता और भाई से कराई। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह पति से चल रहे मुकदमे को जल्द निपटा ले ताकि वह शादी कर सके। पीड़िता का आरोप है कि 13 मार्च को राशिद उसे काशीपुर के एक होटल में मिला और पहली अप्रैल को बहला-फुसलाकर उसे दिल्ली ले गया। वहां खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान राशिद ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद शादी का झांसा देकर और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का शोषण करता रहा। पीड़िता के अनुसार आरोपी राशिद ने मुकरादाबाद के दुर्गा मंदिर के पास स्थित एक होटल में उसके साथ तीन बार और काशीपुर के होटल में एक बार दुष्कर्म किया। इंकार करने पर उसकी बेटी को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। आरोपी 15 जुलाई को उसकी सोने की चूड़ियां और 15 हजार रुपये भी ले गया। इसके बाद शादी करन से मना कर दिया। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी राशिद, उसके पिता व भाई के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को महिला थाना एसएचओ दीपा त्यागी की टीम ने आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।

उत्तराखंड की युवती से मुरादाबाद में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पैसे भी ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड की युवती से मुरादाबाद में दुष्कर्म, वीडियो बनाकर पैसे भी ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts