Connect with us

Uncategorized

सुनील दर्शन,सन्नी देओल के बीच “गदर” भाजपा सांसद पर दर्ज कराया धोकाधड़ी का मुक़दमा

खबर शेयर करें -

प्रोड्यूसर सुनील दर्शन और सनी देओल की ये लड़ाई साल 1996 से अब तक जारी है. 1996 में जब सुनील दर्शन द्वारा निर्देशित सनी देओल की फिल्म अजय रिलीज हुई थी. फिल्म निर्माता ने आरोप लगाया कि सनी ने उनकी फिल्म को अधूरा छोड़ दिया था और लास्ट की शूटिंग करने इनकार कर दिया था. सुनील दर्शन ने दावा किया कि उन्होंने फिल्म की एंडिंग किए बिना ही उसे रिलीज किया था. फिल्म तो अच्छी चली थी, लेकिन दोनों की कानूनी लड़ाई शुरू हो गई थी.

प्रोड्यूसर ने एक्टर पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि सनी देओल ने पहले फिल्म करने की बात कही, लेकिन बाद में वो फिल्म करने की डेट्स को पोस्टपोन करते रहे और इस तरह कॉन्ट्रैक्ट में मेंशन किया हुआ टाइम निकल गया. सनी को जब उनके वकील ने नोटिस भेजा तो सनी देओल की लीगल टीम ने कहा कि एक्टर ने अभी तक फिल्म के डायलॉग्स को अप्रूव नहीं किया. इस बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर ने कहा- मुझे उनसे डायलॉग्स अप्रूव नहीं कराने थे. क्या किसी अभिनेता ने कभी डायलॉग्स को मंजूरी दी है? उनका इरादा गलत था. फिल्म में बहुत सारा पैसा और टाइम इंवेस्ट किया गया था.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts