Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी- शहर के बीचों बीच बेशकीमती नज़ूल भूमि को नगर निगम ने लिया कब्ज़े में

हल्द्वानी। बुधवार को नगर निगम ने कालाढूंगी रोड के पास भोलानाथ गार्डन में खाली पड़ी नजूल की पांच बीघा जमीन को कब्जे में ले लिया है। वहां किए गए पक्के अतिक्रमण को भी ढहा दिया। भोलानाथ गार्डन में कालाढूंगी रोड के पास नजूल की पांच बीघा जमीन है। यहां वाहन और ठेले खड़े किए जाते हैं। पूर्व में इस जमीन पर कब्जा लेने के लिए नगर निगम ने कब्जाधारक सुरेश चंद्र को नोटिस भेजा था। उस नोटिस को उन्होंने सिविल जज के न्यायालय में चुनौती दी और नगर निगम की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। न्यायालय ने इस भूमि को नजूल मानते हुए नगर निगम की ओर से की गई कार्रवाई पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया।
इसके बाद नगर निगम ने डीएम धीराज गर्ब्याल को पत्र लिखकर इस जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बुधवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन को इस भूमि पर कब्जा लेने के लिए भेजा। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम की टीम के साथ भोलानाथ गार्डन पहुंचे। उन्होंने वहां खड़े वाहनों को खाली करने के लिए लोगों को आधा घंटा दिया। इसके बाद निगम की टीम ने पांच बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। टीम ने जेसीबी से तारबाड़ और दीवार को ढहा दिया। साथ वहां खड़े चार ठेलों को नहीं हटाये जाने पर उन्हें तोड़ दिया गया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम ने इस जमीन पर चहारदीवारी बनानी शुरू कर दी है। यहां निगम के वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इस जमीन के पास ही स्थित नजूल भूमि पर किसी ने चहारदीवारी बना दी थी, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts