Connect with us

Uncategorized

दूसरी महिला के प्यार में पागल युवक ने मार डाली गर्भवती पत्नी

हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्‍सर में एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्‍यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया। इसे लेकर हुए विवाद के चलते युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी।
मृतका छह माह की गर्भवती थी। बताया गया कि युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था।
इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा परिजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर घरवाले उसे चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

कोतवाल ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts