Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में घमासान , विधायक मुर्दाबाद के नारे लगे, तीन नेताओं को नोटिस, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाईं

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में हंगामा, संगठन सख्त; तीन नेताओं को नोटिस, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाईं

 

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में आयोजित कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान हुए हंगामे के बाद पार्टी संगठन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान सिटिंग विधायक मयूख महर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे। हंगामे के बीच विधायक कार्यक्रम छोड़कर चले गए। घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

सम्मेलन में हुई अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए कांग्रेस संगठन ने महेंद्र सिंह लुंठी, दीपक लुंठी और भावना नगरकोटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीनों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद सबसे बड़ी कार्रवाई महिला कांग्रेस की पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी पर हुई। उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की पूरी जिला कार्यकारिणी भी भंग कर दी गई है। संगठन का कहना है कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

गौरतलब है कि परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के दौरान हुई नारेबाजी के बाद कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। विधायक मयूख महर बीच कार्यक्रम से ही निकल गए। इसके बाद प्रदेश संगठन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts