Connect with us

Uncategorized

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में पिता गिरफ्तार, पत्नी को धोखे से बाहर भेजकर देता था घटना को अंजाम

हरिद्वार। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले फैक्ट्री कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीडि़त ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित से पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
मुल रूप से जिला रोहतास, बिहार निवासी सरोज कुमार भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता है। सरोज कुमार भगवानपुर के ओधोगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। सरोज कुमार की नाबालिग बेटी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को बताया कि उसका पिता उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है।
पुलिस ने सरोज कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया
छात्रा की बात सुनकर प्रधानाचार्य के होश उड़ गए। आनन-फानन में प्रधानाचार्य ने भगवानपुर थाने पहुंच पुलिस को मामले की शिकायत की। प्रधानाचार्य की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सरोज कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर सरोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पहले सरोज कुमार शर्मा पश्चिम बंगाल में नौकरी करता था। वहां पर भी उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि छानबीन में पता चला है कि आरोपित अपनी पत्नी को धोखे से घर से बाहर भेज देता था और बेटी से दुष्कर्म करता था। मंगलवार को पीड़िता ने परेशान होकर प्रधानाचार्य को पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया है। पुलिस ने बताया कि छात्रा के कपड़े फारेंसिक जांच को भेजे जा रहे हैं ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts