Connect with us

Uncategorized

13वीं में आ रहे थे, खुद काल के गाल में, जेनल देघाट मार्ग पर कार खाई में गिरने से तीन की मौत

अल्मोङा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण से लगे जैनल देघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक गाजियाबाद से देघाट को आ रहे थे। इस बीच बसेड़ी के पास कार खाई में गिर गई। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण से लगे जैनल देघाट मोटर मार्ग हुए सड़क हादसे में मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। परिवार के सभी लोग गाजियाबाद से देघाट के पास सनड भीड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गांव में पीपलपानी में आ रहे थे। गांव के लोगों ने बताया हादसा आज सुबह 8 बजे के आसपास हुआ। घटना की सूचना मिलने पर अफसर और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। मृतकों के परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। एसडीएम शिप्रा जोशी ने बताया मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts