Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

सितारगंज में बेटी की सगाई से एक दिन पहले चोरों ने आटो चालक का घर खंगाला

खबर शेयर करें -

सितारगंज : बेटी की सगाई से एक दिन पहले चोरों ने आटो चालक का घर खंगाल दिया। चोर अलमीरा में रखे चार लाख रुपए नकद, जेवरात चुरा ले गए। स्वजनों ने जब सुबह अलमीरा खुली देखी तो उनके होश उड़ गए। विवाह के लिए रखे रुपये, जेवरात गायब थे। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चोरी की वारदात के बाद पीड़ित पिता और स्वजन बुधवार यानी आज होने वाली सगाई को बेहद परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से बेटी के विवाह के रुपये और जेवरात बरामद करने की मांग की है।

शहर के वार्ड पांच निवासी आटो चालक मोहन पुत्र हेमराज ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी की सगाई के लिए खटीमा से रिश्तेदार आने वाले थे। सगाई को लेकर उन्होंने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे लाख रुपये नकद, 6 सोने की टूम समेत करीब दो लाख के जेवरात चुरा लिए। मंगलवार की सुबह जब स्वजन जागे तो अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखा बेटी के विवाह का सारा सामान गायब था। चोरी की वारदात के बाद पीड़ित मोहन उनके स्वजन बुरी तरह टूट गए है।

उन्होंने बताया कि सगाई की सभी रस्मो-रिवाजों को पूरा करने के लिए उन्होंने आटो में सवारियां ढोकर बेटी के लिए जरूरी सामान जमा किया था। चोर एक झटके में उनके सपनों को तोड़ गए। जबकि 15 दिन बाद उनकी बेटी का विवाह होना है। आर्थिक रुप से टूट चुके मोहन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआइ योगेश कुमार ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts