Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

रुद्रपुर में पेट्रोल भरवाने को मांगे रुपये, इंकार करने पर युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: भूरारानी निवासी युवक से बाइक सवार ने पेट्रोल भरवाने के लिए रुपये मांगे। इंकार करने पर उसने अपने साले के साथ मिलकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बाद में उससे मोबाइल और दो हजार रुपये लूट लिए और उसके घर जाकर पत्नी के गले से भी सोने की चेन लूट ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित जीजा साले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

भूरारानी निवासी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि सोमवार शाम को वह साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी बीच गांव का ही राजू सैनी अपनी बाइक से जा रहा था। राजू ने उसे रास्ते में रोक लिया और बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रुपये मांगने लगा। इस पर सुरेंद्र ने कहा कि वह साइकिल से जा रहा है, उससे रुपये क्यों मांग रहे हो। इस पर राजू सैनी भड़क गया और अपने साले दिनेश सैनी के साथ मिलकर उससे गालीगलौज करने लगा।

विरोध करने पर उन्होंने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। इस दौरान दोनों उससे दो हजार की नकदी और मोबाइल भी लूटकर ले गए। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद दोनों उसके घर गए और पत्नी जय देवी की पिटाई की। उसके गले से सोने की चेन भी लूट ले गए। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि सुरेंद्र सैनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts