Connect with us

Uncategorized

राजस्थान में मंत्री के किच्छा समेत कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड….

उधम सिंह नगर के किच्छा शहर से बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान की गहलोत सरकार में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव के राजस्थान और उत्तराखंड के किच्छा स्थित घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और आवास विकास स्थित उनके घर पर एक साथ छापा मारा। चार पांच वाहनों में पहुंची टीम घर के अंदर कागजातों की जांच की। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है। आवास विकास कॉलोनी किच्छा निवासी राजेंद्र पाल सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली से विधायक हैं। पहले वे राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।
किच्छा में यादव फूड्स के नाम से फ्लोर मिल
राजेन्द्र यादव की किच्छा में यादव फूड्स के नाम से फ्लोर मिल है। जिसका संचालन उनके भाई विजयपाल यादव द्वारा किया जाता है। बुधवार सुबह सात बजे आयकर विभाग की टीम ने उनके कोटपोटली स्थित फैक्ट्री के साथ ही किच्छा आवास विकास स्थित आवास और मिल पर आयकर विभाग की टीम पांच गाड़ियों में पहुची।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts