Connect with us

Uncategorized

नैनीताल महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र व राज्य सरकार का पुतला

तल्लीताल डॉठ में कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल और महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। गुरुवार को नगर के तल्लीताल क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार मुर्दाबाद विकास विरोधी केंद्र व भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार बनते ही महंगाई में बढ़ोतरी होनी शुरू हो चुकी है, खाद्य पदार्थों सहित पेट्रोल डीजल के दामों में फिर से एक बार बढ़ोतरी होने लगी है। उन्होंने कहा कि सांकेतिक रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया है। अगर भविष्य में जल्द से जल्द महंगाई कम नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस दौरान पप्पू कर्नाटक, संयुक्त सचिव बंटू आर्य, जूनेद, राजेंद्र आर्य, पंकज अधिकारी, संजय रावत, सतीश आर्य, दीपक टम्टा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts