Connect with us

Uncategorized

पांखू में बाइक समेत नाले में बहा युवा व्यापारी, मौके पर ही मौत

पिथौरागढ़। मानसून शुरू होने से पहले ही पहाड़ों में नदी नालों से नुकसान होना शुरू हो गया है। आज बेरीनाग तहसील के पांखू में सडक में बह रहे नाले में एक मोटर साइकिल बह गई। बाइक में सवार व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। थल और बेरीनाग से पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने शव का पंचायतनामा भरा। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक है।
मिली जानकारी के मुताबिक बेरीनाग तहसील क्षेत्र के दशौली गांव निवासी 45 वर्षीय गणेश पाठक हल्द्वानी से सामान मंगाकर दुकानों में सप्लाई करते थे। वह आज सुबह गांव दशौली से पांखू आए थे। बाजार का काम निपटा कर वापस दिल्ली को जे रहे थे, वह पांखू से दो किलोमीटर आगे कोटमन्या मार्ग पर पहुंचे थे,तभी देवी नाले में आए बरसात के पानी को चपेट में आ गए। नाले में उनकी बाइक बह गई। इस घटना में व्यापारी गणेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पांकी समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बाद में राजस्व पुलिस व पुलिस को सूचना दी गई। थल और बेरीनाग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts