Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नैनीताल की झील में गलत काम, नाव में बैठकर वीडियो भी बनाया, युवक-युवती पर कार्रवाई की तैयारी

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीझील में नौकायन के दौरान नाव पर युवक युवती द्वारा केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। नगर पालिका के अधिकारियों ने मामले में युवक युवती के साथ ही नाव चालक के खिलाफ कारवाई करने की बात कही है। बता दें कि नैनीझील में नौकायन के दौरान खाद्य सामग्री ले जाना बिल्कुल मना है।

जिसके लिए पालिका की ओर से झील किनारे सूचना के लिए बोर्ड भी लगाए गए हैं। साथ ही नाव चालकों को भी कई बार निर्देशित ‌किया जा चुका है। लेकिन उसके बाद भी न तो झील में खाद्य सामग्री डालने पर रोक लग पाई है ना ही नाव पर खाद्य सामग्री ले जाने पर रोक लगी है। जिसके चलते आए दिन लोग नाव में खाद्य सामग्री ले जा रहे हैं।

इधर शुक्रवार को ही एक युवती ने अपनी फेसबुक आईडी में झील में जन्मदिन मनाने की फोटो व रील साझा की हैं। जिसमें वह केक काटकर अपने दोस्तों को खिला रही है। मामला पालिका के संज्ञान में आने के बाद पालिका के अधिकारी युवती व नाव चालक की जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

वहीं पालिका के फेसबुक पेज से युवती के अकाउंट में कमेंट कर कार्रवाई करने की बात कही गई है। इधर ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि झील में नौकायन के दौरान खाद्य सामग्री ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। नाव चालक व युवक युवती की जानकारी जुटाई जा रही है। पता चलते ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts