Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नैनीताल में कई पर्यटकों के कार के शीशे तोड़े गए, पर्यटकों ने पूछा कौन देगा मुआवजा

खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला प्रशासन नैनीताल द्वारा तल्लीताल स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान में पार्किंग शुरू की थी पार्किंग चालू हुए 24 घंटे भी नहीं हुए थे जिसका जमकर विरोध हुआ। इसी कड़ी में जब लोगो ने अपने वाहनों को उक्त पार्किंग में खड़ा किया तो मंगलवार सुबह पार्किंग में खड़े 6 से ज्यादा वाहनों के शीशे टूटे मिले। वाहन मालिकों ने जब गाड़ियों के शीशे टूटे देखे तो उन्होंने इसकी शिकायत तल्लीताल पुलिस, और एसडीएम प्रतीक जैन से की। शिकायत के बाद पुलिस और एसडीएम मौके पहुंचे।

वहां लोगो ने उन्हें गाड़ियों के टूटे शीशे दिखाकर नाराज़गी व्यक्त की। आसपास के लोगों ने पुलिस और एसडीएम को ये भी बताया कि सुबह बच्चों के नारे जैसे लगाने की आवाज़ सी भी सुनाई दे रही थी। पार्किंग की जगह पर पुलिस को शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। वाहनों के शीशे किसने तोड़े इस बात का खुलासा फ़िलहाल नहीं हो पाया है। लेकिन विद्यालय के मैदान में पार्किंग स्थल बनाने को लेकर विद्यालय से जुड़े और परिसर में रहने वाले लोगो ने कल ही आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि शिक्षा के मंदिर में बिना शिक्षा विभाग को सूचित किये ताले और झूले तोड़कर वाहन खड़े करवाये जा रहे है जो कि किसी भी दृष्टि से सही नही है।

विद्यालय में दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी बच्चे कहाँ खेलेंगे। वही इस मामले में कल तल्लीताल पुलिस का कहना था कि डीएम के आदेश पर तहसीलदार मजिस्ट्रेट एवं इस जगह की मिल्कियत रखने वाली नगर पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में ही पार्किंग शुरू की गई है। इस दौरान तल्लीताल थाना अध्यक्ष रोहिता सगर, कॉन्स्टेबल शिवराज राणा, सुरेंद्र सिंह धामी, अमित गहलोत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts