Connect with us

Uncategorized

नैनीताल झील में महिला का शव मिलने से सनसनी, तीन द‍िन पहले म‍िला था क‍िशोरी का शव

नैनीताल : सुबह झील किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल बाडी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भेज दिया है। तीन दिन पहले एक किशोरी का शव भी झील से बरामद हुआ था।

गुरुवार सुबह मार्निंग वाक में निकले लोगों ने मल्लीताल नयना देवी मंदिर के निकट झील में शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट, एसआई हरीश कोरंगा व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को झील से बाहर निकाला।

एसएसआई के अनुसार महिला की आयु करीब 30-35 साल है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। पूरे जिले के थाना कोतवाली को इत्तला कर दी गई है। तल्लीताल व मल्लीताल कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

बीते रविवार को भी लापता किशोरी का भी शव झील में मिला था। तब किशाेरी के स्वजनों ने किशोर के लापता होने की मल्लीताल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी प्रीतम सिंह के अनुसार शव की शिनाख्त के लिए इंटरनेट मीडिया की भी मदद ली जा रही है।

19 जून को मिला था किशोरी का शव

नैनीताल 19 जून को भी 17 वर्षीय किशोरी का शव झील में मिला है। मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन स्वजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर उसके ठंडी रोड की ओर जाने की पुष्टि हुई। जहां पुलिस ने तलाश की तो झील के किनारे पुलिस को किशोरी का एक चप्पल मिला। जिसके बाद शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर भी दिन भर सर्च अभियान चलाया। मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। किशोरी का रविवार की सुबह मार्निंग वाकर्स ने देखा था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts