Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

नैनीताल में कूड़ेदान से भड़की आग की चपेट में आया जंगल, 2 कारें भी जलकर खाक

खबर शेयर करें -

नैनीताल/टिहरी. उत्तराखंड में गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाओं के बीच दो दुर्घटनाओं की भी खबर है, जिनमें गुरुवार को आग लगने के चलते काफी नुकसान हुआ. नैनीताल में देर रात शहर के बीच आग लगने से 2 गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं और जंगल भी स्वाहा हो गया. इस घटना के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है. उधर, टिहरी में नेशनल हाईवे पर एक मोटरसाइकिल के सड़क पर ही पलट जाने से आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

नैनीताल में राजपुरा के पास गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात आग लगने की घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह कूड़ेदान से फैली. शुक्रवार सुबह तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू कर लिया. घटना के एक चश्मदीद शंकर ने न्यूज़18 को बताया कि सुबह 4 बजे के आसपास एक धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी और उसके बाद सबने देखा, तो आग लग चुकी थी. कूड़ेदान से फैली आग जंगल तक पहुंच गई और मौके पर खड़ी दो अल्टो कारें भी इसकी चपेट में आ गईं.

इधर, टिहरी में एनएच 94 पर ताछिला के पास एक दुर्घटना में एक बाइकसवार आग की चपेट में आ गया. सड़क पर बाइक पलटने के बाद जल उठी, तो 23 वर्षीय बाइकसवार घायल हो गया. घायल युवक को नरेंद्र नगर अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts