Connect with us

Uncategorized

लोधियाखान में कार हादसे में ग्रामीण की मौत, चार बच्चों समेत छह लोग घायल

रानीखेत (अल्मोड़ा) : ताड़ीखेत ब्लाक के लोधियाखान क्षेत्र में असंतुलित कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत दो अन्य बाल बाल बच गए। कार हादसे में मारे गए व्यक्ति की पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोडऩे वाले चापड़ हिडा़म बिल्लेख मार्ग पर बीते सोमवार देर रात बिल्लेख निवासी कैलाश उप्रेती अपने वाहन यूके 04 एजी 9983 से लोधियाखान की ओर रवाना हुए। वाहन में कैलाश की पत्नी आशा देवी, दस वर्षीय पुत्र कान्हा, सात वर्षीय मयंक, तीन वर्षीय हर्षित तथा डेढ़ वर्षीय बेटी लक्ष्मी तथा बिल्लेख गांव निवासी मथुरा दत्त(55) पुत्र पुन देव सवार थे।

कैलाश लोधियाखान के समीप पहुंचा ही था कि वाहन एकाएक असंतुलित होकर खाई की ओर जा पलटा। वाहन के पलटते ही सवार बच्चों व अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुन घटनास्थल स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चला खाई में गिरे वाहन के अंदर फंसे सभी लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल मथुरा दत्त को निजी वाहन से गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया तथा शव स्वजनों को सौंप दिया। गमगीन माहौल में मथुरा दत्त की अंत्येष्टि कर दी गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts