Connect with us

Uncategorized

जसपुर में तेंदुए ने युवक पर किया हमला, बाल-बाल बचा

जसपुर (काशीपुर): एक बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया युवक को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बुधवार देर शाम को भोगपुर गांव निवासी भूपेंद्र यादव 30 वर्ष अपनी बाइक जसपुर से अपने घर जा रहा था। बढ़ियो वाला गांव की नहर के पास झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। हमले से युवक बाइक से नीचे गिर गया।

युवक के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए तेंदुआ युवक को छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद बृहस्पतिवार को उसे उपचार कर रहे डॉ ने अस्पताल से छुट्टी दे दी। इस घटना से ग्रामीणों ने भारी दहशत है।

ग्रामीणों ने पतरामपुर रेंज अधिकारी को पत्र देकर कहा कि बीते एक सप्ताह से तेंदुआ अपने शावकों के साथ गांव के आसपास मंडरा रहा है। कई कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। जिससे महिलाओं और बच्चों ने घर से निकलना बंद कर दिया है।

उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने ग्रामीणों की सुरक्षा किए जाने की मांग की है। रेंज अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। पिंजरा लगाए जाने के लिए तेंदुए के आने जाने वाले रास्तों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से देर शाम घर से नहीं निकलने की अपील की है।

करंट की चपेट में आकर महिला घायल

बाजपुर : छत के ऊपर से होकर गुजर रही 1100 केवी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर 75 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गई जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया है। ग्राम हलालपुर में कई घरों के ऊपर से होकर 11000 केवीए की हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। बरसात व तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन बुधवार की देर रात करीब साढ़े 9 बजे ओमवती (75) पत्नी भगवान दास के मकान से टच हो गई और इससे बाथरूम की दीवार में करंट आ गया। बताया जाता है कि जैसे ही ओमवती ने दीवार को टच किया तो उसे करंट का जोरदार झटका लग गया जिससे वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts