Connect with us

Uncategorized

जम्मू के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के हमले में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उन्हें कुपवाड़ा के चकतारस कंदी में आतंकियों के छिपे होने के सूचना मिली थी। सूचना के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
आतंकियों की फायरिंग का सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है। मारे गए आतंकी की पहचान तुफैल के तौर पर हुई है, यह पाकिस्तान का रहने वाला था। फरार आंतकी की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

बता दें कि बीते 12 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले सोमवार शाम उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा का एक पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो पाकिस्तानी व एक स्थानीय मौके से भाग निकले में कामयाब रहे। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल, पांच मैगजीन व अन्य हथियार बरामद हुए। उसके पास से मिले दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान पाकिस्तान लाहौर निवासी हंजाला के रूप में हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts