Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में शोहदों के हौसले बुलंद महिला पार्षद के बाद छात्रा से की छेड़छाड़ व बदसुलूकी

हल्द्वानी में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है साइबर कैफे से रिजल्ट देखने के बाद घर लौट रही छात्रा से रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ करने के साथ ही छात्रा का दुपट्टा छीनकर युवक फरार हो गए छात्रा ने इस संबंध में हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है शहरी क्षेत्र में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं पहले महिला पार्षद के साथ छेड़छाड़ और अब छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ का मामला छात्रा का कहना है कि वो ऑटो रिक्शा से उतर रही थी कि स्पोर्ट्स बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ किया और उसका दुपट्टा लेकर फरार हो गए छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है और वह अपना रिजल्ट देखने के बाद साबर कैफे से लौट रही थी इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज देख रही है और जल्दी अपराधियों को पकड़ने की बात कह रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts