Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-जिस घर में तिरंगा नहीं..उसपर विश्वास नहीं किया जा सकता, निगरानी के लिए कार्यकर्ताओं को इस काम पर लगाया

हल्द्वानी में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए कुछ ऐसा बोल दिया कि अब उसकी चर्चा हो रही है। भट्ट के इस बयान को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल भट्ट ने मीडिया से कहा कि 15 अगस्त के दिन जिस घर में तिरंगा नहीं लगा हुआ दिखा उसपर विश्वास नहीं किया जा सकता। उस घर को शक की नजर से देखा जाएगा। उन्होने यहां तक कह दिया कि जिस घर में तिरंगा नहीं लगा हो भाजपा कार्यकर्ता उस घर का फोटो और वीडियो बनाकर भेजें। ताकि पता चल सके कि कौन तिरंगे का सम्मान नहीं करता है। भट्ट का यह बयान सुर्खियों में है। वहीं यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हेमंत साहू ने भट्ट के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि भाजपा सर्टिफिकेट देना बंद करे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts