Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग की एक औऱ वारदात, आंगन में टहल रही बुज़ुर्ग महिला के गले से झपटा लॉकेट

काठगोदाम में एक बुजुर्ग महिला के गले से बदमाश सरेशाम लॉकेट उड़ा ले गया। घटना से छेत्र में हड़कम्प मच गया है। बता दें कि अभी तीन दिन पहले भी एक महिला के गले से इसी तरह एक युवती से चेन छीन कर फरार हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक काठगोदाम गौला बैराज निवासी 65 वर्षीय विमला भंडारी रविवार रात मल्ला काठगोदाम चौकी के पीछे गौला बैराज के पास बने अपने घर के आंगन में टहल रहीं थी।
करीब साढ़े आठ बजे लगभग 20-22 साल का एक युवक ने उनके गले में पहने सोने के हार पर झपट्टा मार दिया। उन्होंने बताया कि इससे उनका हार टूट गया। हार में लगे दो सोने के दाने और लॉकेट वहीं गिर गए, जबकि शेष अन्य आठ दाने लेकर युवक फरार हो गया। बुजुर्ग महिला के बेटे दीपक भण्डारी और शैलेन्द्र भण्डारी ने इसकी जानकारी काठगोदाम पुलिस को दी। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सरे शाम इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, बुजुर्ग महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठने लाजमी है, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बैराज के आसपास नशेड़ी लोग बैठे रहते हैं, आने जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसते हैं। पुलिस को संज्ञान लेना बेहद जरुरी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts