Connect with us

Uncategorized

दिल्ली के कृष्णा नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक शख्स को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है. दिल्ली में लूट की घटना में फायरिंग का मामला अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि कृष्णा नगर इलाके में आज एक शख्स की गोली मारने की खबर आई. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आज तड़के हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी.

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इसकी सूचना दी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह निजी विवाद का मामला लग रहा है.

बता दें कि एक दिन पहले पश्चिमी दिल्ली में एक कार के अंदर मौजूद चार अज्ञात लोगों ने रास्ते में एक व्यक्ति की सोने की चेन और कड़ा छीनने के प्रयास में उसे गोली मार दी थी. सैलून चलाने वाले प्रदीप सिंह (35) को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका इलाज हुआ. पुलिस ने कहा कि सिंह पश्चिमी दिल्ली में हरि नगर घंटाघर के पास अपने साले सिमर जीत के साथ आइसक्रीम खा रहा था तभी यह घटना हुई.

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11.20 बजे चार लोगों के एक गिरोह ने प्रदीप की चेन और कड़ा लूटने के प्रयास में एक कार के अंदर से उस पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने कहा कि सिंह की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि कई टीमों का गठन किया गया है और इलाके में व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डेटा की भी जांच की जा रही है। सूत्रों को तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts