Connect with us

Uncategorized

बाजपुर में भूमि विवाद में सगे भाई की चाकू घोंपकर हत्या की कोशिश, सीसीटीवी में वारदात कैद

बाजपुर : ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में भूमि विवाद में चाकू से वार कर भाई को घायल कर दिया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पूरी वारदात नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर स्थित ग्राम कनौरा में दो सगे भाइयों मोहम्मद हसन व फारुख पुत्रगण बाबू मास्टर के मध्य आपसी जमीनी विवाद चल रहा है, जिसको लेकर दोनों के परिवार एक-दूसरे से रंजिश रखते हैं। इसी बीच गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे दोनों भाइयों के बीच एक परचून की दुकान पर कहासुनी हो गई। जब बात बढ़ी तो धक्का-मुक्की व हाथापाई के साथ ही मारपीट होने लगी।

आरोप है कि इससे गुस्साए फारुख ने जेब से चाकू निकालकर मोहम्मद हसन को घोंप दिया। जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। स्वजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल हो तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची दोराहा चौकी की पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई है। वहीं पुलिस ने आरोपित फारूख को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना के कारण मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। समाचार लिखे जाने तक किसी के भी द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। अलबत्ता पुलिस अपने स्तर से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts