Connect with us

Uncategorized

बागेश्वर में ढाई साल की बच्ची को बिलखता छोड़ फांसी पर झूली विवाहिता

काफलिगैर। शनिवार रात्रि एक विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जब आत्महत्या की तब वह अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ घर में अकेली थी।जबकि महिला का पति रोजगार के लिए कई बाहर प्राइवेट नोकरी करता है। झिरौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि छानी गाँव में देर रात सीता पत्नी हिमांशु उम्र चौबीस साल, ने घर मे कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। बच्ची की चीखपुकार के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुँचे। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को मिली। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला की एक बच्ची थी। पति घर से बाहर रोजगार करता है।जब घटना घटित हुई तब मृतका अपनी पुत्री के साथ घर में अकेली थी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts