Connect with us

Uncategorized

मजबूत सरकार में और गिरा रुपया…. शतक के करीब….शेयर बाजार में खलबली……

भारतीय रुपये में लगातार गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार को बाजार खुलने के साथ ही भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया और 80 रुपए प्रति डॉलर के पार निकल गया। भारतीय रुपये में गिरावट ऐसे समय पर हुई जब अमेरिका में ब्याज दर बढ़ाने के लिए इस हफ्ते फेडरल रिजर्व बैंक (अमेरिका का केंद्रीय बैंक) बैठक करने जा रहा है। ब्लूमबर्ग ने जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि रुपया आज 79.9863 के स्तर पर खुला, जिसके बाद तुरंत रुपया 80.0175 के सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ 79.98 के स्तर पर बंद हुआ था। कल के कारोबार के दौरान 80 रुपये प्रति डॉलर के पार गया था, लेकिन 80 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद होने में सफल हुआ था। रुपये की ओर से 80 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ने के बाद कई विशेषज्ञों का मानना है कि इसके बाद रुपये में एक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें, इस साल रुपया डॉलर के मुकाबले 7 फीसदी से अधिक गिर चुका है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts